{"_id":"69e93948fd5873b82c0db8e3","slug":"a-short-circuit-in-a-washing-machine-caused-a-fire-in-the-flat-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-884313-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वॉशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वॉशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के इंपीरियल ग्रीन्स सोसायटी के फ्लैट में बुधवार की दोपहर वॉशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरे फ्लैट में आग फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और सोसायटी के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
इंपीरियल ग्रीन्स सोसायटी की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 402 में शिक्षक अंकित सिंह अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। वह कांठ क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे। शिक्षक पत्नी ने बालकनी में वाॅशिंग मशीन चला दी थी। इसके बाद वह कहीं चली गई थी। दोपहर करीब एक बजे वाॅशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से बालकनी में आग लग गई। फ्लैट से धुआं उठता देख सोसायटी में अफरातफरी मच गई। लोग अपने अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। इसके बाद सोसायटी के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए लेकिन जब तक आग बालकनी में रखे गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर सीएफओ आरके पांडेय और एसएफओ ज्ञान प्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वाशिंग मशीन से शार्ट सर्किट से आग लगी थी। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं।