फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A seven-storey CCU will be built on the park land in the district hospital

Moradabad News: जिला अस्पताल में पार्क की जमीन पर बनेगी सात मंजिला सीसीयू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A seven-storey CCU will be built on the park land in the district hospital
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनाने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो गया है। 44 करोड़ रुपये की लागत से जल निगम की सहयोगी संस्था सीएंडडीएस सात मंजिला इमारत का निर्माण करेगी। जिला अस्पताल में पार्क की जमीन पर सीसीयू बनेगी। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने जिला अस्पताल में मार्किंग कर ली है। मिट्टी का नमूना भी लैब से पास हो गया है।
विज्ञापन

सीसीयू का निर्माण जून 2025 में शुरू होने के आसार हैं। इसके लिए एक माह पहले शासन से अनुमति मिल चुकी है। निर्माण पूरा होने में करीब दो साल लग जाएंगे। दो सालों में स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती डॉक्टरों की तैनाती की होगी। बिना डॉक्टरों के सीसीयू का संचालन मुश्किल होगा, क्योंकि 30 बेड का आईसीयू डॉक्टर व स्टाफ न होने के कारण बंद पड़ा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अब 100 बेड की सीसीयू में ज्यादा संसाधनों की जरूरत होगी। फिलहाल स्थिति यह है कि अस्पताल में 22 विशेषज्ञों समेत 35 डॉक्टरों के पद खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास वेंटीलेटर तो हैं, लेकिन इलाज नहीं है। आईसीयू होने के बावजूद सांस के गंभीर मरीजों को मेरठ, दिल्ली के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जनरल फिजीशियन के दो, चेस्ट फिजीशियन का एक, रेडियोलॉजिस्ट के दो, हृदय रोग विशेषज्ञ के दो, न्यूरो सर्जन का एक, एनेस्थेटिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, ऑर्थो सर्जन, ईएनटी सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजीशियन का एक-एक पद खाली है। इसी तरह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के दो व एमओ के तीन पद खाली हैं। वहीं सीसीयू के संचालन के लिए विभाग को कम से कम चार विशेषज्ञ डॉक्टरों, एनेस्थेटिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत होगी।

----------------

सीसीयू में लोगों को मिलेंगी यह सुविधाएं
- 24 घंटे निगरानी
- ईसीजी, कार्डियक मॉनिटर, मल्टीपैरामॉनिटर, वेंटिलेटर, सिरिंज पंप
- बीपी, ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट की मॉनिटरिंग
- थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर
- सांस लेने में कठिनाई होने पर वेंटिलेटर
- सर्जरी या अचानक गंभीर बीमारी वाले रोगियों के लिए आपातकालीन उपचार

----------
जिला अस्पताल में सीसीयू निर्माण के लिए एजेंसी ने मार्किंग की है। जून तक सीसीयू का निर्माण शुरू हो सकता है। डॉक्टरों की तैनाती के लिए सीएमओ के साथ समन्वय कर शासन से मांग करेंगे। सीसीयू बनने से लोगों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा।
- डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed