फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A reward of Rs 15,000 each on the accused of the murderous attack

Moradabad News: जानलेवा हमले के आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 15,000 each on the accused of the murderous attack
मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। सिविल लाइंस के क्षेत्र के शेरुआ चौराहा निवासी विनय कुमार ने सात अगस्त को गांव के ही सतेंद्र व अजीत और छजलैट के मुंडाला निवासी नवनीत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें विनय ने बताया कि दुकान के सामने का पानी निकालने को लेकर सतेंद्र से उसका विवाद हो गया था। इसी रंजिश में 5 अगस्त को सत्येंद्र, उसके साथी अजीत और छजलैट के मुंडाला गांव निवासी नवनीत ने उसे सतेंद्र की दुकान पर बुला लिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया था। जिसमें विनय घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह जबकि दो आरोपी अजीत और नवनीत फरार हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed