फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against four people including a constable accused of dowry harassment

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोपी सिपाही समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people including a constable accused of dowry harassment
बिलारी। एक विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का पति पुलिस विभाग में कांस्टेबल है और उसकी तैनाती सीतापुर जिले में है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनकूला निवासी प्रियंका की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ अप्रैल 2021 को उसकी शादी मनकूला गांव निवासी सौरभ के साथ हुई थी। बाद में सौरभ का चयन सीतापुर जनपद में सिपाही के पद पर हो गया।
विज्ञापन

सौरभ के ट्रेनिंग पर चले जाने पर वह मायके में पिता के घर रुक गई। बाद में ट्रेनिंग पूरी होने पर जब पति सौरभ से अपने घर बुलाकर ले जाने को कहा तब उसने टाल मटोल शुरू कर दी। बाद में बीती 15 अप्रैल को वह स्वयं ही ससुराल चली गई।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है ससुराल पहुंचने पर उसके ससुर अनूप सिंह और सास ऊषा देवी ने मायके से 20 लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। उसने जब सास, ससुर के रवैये की शिकायत पति सौरभ से की तब उसने भी माता-पिता का पक्ष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ के ममेरे भाई संजय से फोन पर शिकायत करने पर संजय भी सौरभ और उसके घरवालों की हिमायत करने लगा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सौरभ, ममेरे देवर संजय सिंह, ससुर अनूप सिंह और सास उषा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed