फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against Chhajlat's block pramukh Rajpal

Moradabad News: छजलैट के ब्लॉक प्रमुख राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against Chhajlat's block pramukh Rajpal
मुरादाबाद। अटल घाट और अटल प्रतिमा की रामगंगा नदी से सुरक्षा का 1.23 करोड़ रुपये में ठेका लेने के बाद भी काम अधूरा छोड़ने के मामले में भाजपा नेता एवं छजलैट ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कटघर थाने में नगर निगम के जेई किशनलाल ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले ही नगर आयुक्त ने उनकी फर्म को काली सूची में डाला था।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र में रामपुर रोड पर रामगंगा किनारे नगर निगम द्वारा अटल घाट का निर्माण कराया गया है। वहां काफी बड़े कद की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई गई है। रामगंगा के तट पर बने इस स्थान की रामगंगा की धार से सुरक्षा के लिए दीवार आदि के निर्माण का काम कराने के लिए भाजपा नेता एवं छजलैट ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह ने 1.23 करोड़ रुपये में टेंडर लिया था।
विज्ञापन

नगर निगम से उन्होंने 15 मार्च 2023 से 14 जुलाई 2023 के बीच काम समाप्त करने का अनुबंध किया था, लेकिन इस अवधि में काम समाप्त नहीं किया। इसके लिए उन्हें कई नोटिस भी जारी किए गए। नदी का जलस्तर बढ़ने पर नगर आयुक्त ने जब मौका मुआयना कराया तो काम अधूरा मिला। श्रमिक भी मौके पर काम करते नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने ब्लॉक प्रमुख की फर्म मै. शिव कंस्ट्रक्शन को नौ जुलाई 2024 को काली सूची में डाल दिया था। अब निर्माण विभाग के जेई किशनलाल ने ठेकेदार एवं छजलैट ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ कटघर थाने में अनुबंध के अनुसार कार्य न करने, नगर निगम को क्षति पहुंचाने और सरकारी कार्य को बाधित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article