फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A ration shop owner died after being electrocuted.

Moradabad News: करंट लगने से राशन कोटेदार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A ration shop owner died after being electrocuted.
बिलारी। रामपुर पट्टी गांव में मंगलवार दोपहर खेत की सिंचाई के लिए नलकूप चलाते समय विद्युत केबिल में हाथ लगने से करंट आ जाने पर राशन कोटेदार सतवेंद्र सिंह (45) की मौत हो गई। सतवेंद्र सिंह अपने गांव के राशन कोटेदार होने के अलावा खेती भी करते थे। मंगलवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई सौदान सिंह के जंगल में स्थित विद्युत नलकूप से अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में बिजली की ट्रिपिंग होने पर नलकूप चालू करने की कोशिश में अचानक किसी वजह से सतवेंद्र सिंह का हाथ विद्युत पोल से विद्युत नलकूप में आ रहे विद्युत केबिल के खुले हिस्से पर लग गया। विद्युत करंट लगने से सतवेंद्र सिंह नलकूप के निकट ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। गांव निवासी अरविंद सिंह ने जब सतवेंद्र सिंह को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तब उनके घर जाकर सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन आनन फानन में सतवेंद्र को उपचार के लिए बिलारी नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सतवेंद्र का शव जब अस्पताल से घर पहुंचा तब उनकी पत्नी नीलेश के अलावा बेटी उपासना और दोनों बेटे लोकेंद्र व अर्पित दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवेंद्र सिंह सपा से जुड़े थे। वउनकी मौत हो जाने की खबर पर सपा संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी गांव जाकर मृतक सतवेंद्र के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed