फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A quack did surgery on a laborer, his condition is critical

Moradabad News: झोलाछाप ने कर दी मजदूर की सर्जरी, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A quack did surgery on a laborer, his condition is critical
कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी क्षेत्र में एक और झोलाछाप का कारनामा सामने आया है। झांसे में लेकर झोलाछाप ने मजदूर की पाइल्स की सर्जरी कर दी जिससे मजदूर की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

वहीं झोलाछाप गांव में अपना क्लीनिक बंद कर गायब हो गया है। परिजनों की मदद से मजदूर राजवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसको पाइल्स की परेशानी थी। गांव में क्लीनिक चलाते वाले झोलाछाप ने झांसे में लेकर अपने ही क्लीनिक में ऑपरेशन कर दिया। इसके लिए दस हजार रुपये भी लिए थे लेकिन अब हालत दिन व खराब होती जा रही है। ऑपरेशन वाले स्थान से ब्लड आ रहा है। इंपेक्टर वीरेंद्र तोमर ने जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं इससे पहले कुंदरकी नगर, महमूदपुर माफी, मैनाठेर, डींगरपुर आदि गांवों में झोलाछापों द्वारा ऑपरेशन किए जाने के मामले सामने आ चुके है जिसमें सिजेरियन डिलीवरी के दौरान कई महिलाएं जान भी गंवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed