{"_id":"68a786f37c8277393f06891d","slug":"a-procession-was-taken-out-in-kanth-in-protest-against-manisha-murder-case-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109964-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मनीषा हत्याकांड के विरोध में कांठ में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मनीषा हत्याकांड के विरोध में कांठ में निकाला जुलूस
Fri, 22 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कांठ में हरियाणा के मनीषा हत्याकांड के विरोध में जुलूस निकालते युवा। संवाद
कांठ। 12 अगस्त को हरियाणा के भिवानी में की गई शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या के विरोध में युवाओं ने कांठ नगर में जुलूस निकालकर हत्यारों को कठोर सजा की मांग की। इसी के साथ तहसीलदार के मध्यम हरियाणा के सीएम को चार सूत्री ज्ञापन भेजा।
बृहस्पतिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिजवान अल्वी के नेतृत्व में युवा एकत्र होकर ईदगाह गेट से तहसील तक जुलूस निकाला। युवाओं का कहना था कि हरियाणा में शिक्षिका मनीषा की हत्या बेहद निंदनीय है।
इस हत्याकांड में शामिल सभी हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर सजा दी जाए। जुलूस में मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई।
इसके बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी, हत्याकांड की जांच उच्च स्तरीय समिति से कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए हरियाणी के मुख्यमंत्री को प्रेसित ज्ञापन तहसीलदार राजकुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिजवान अल्वी, उस्मान उर्फ राजा, अरशलान, तैय्यब, सलमान, राशिद, शाहरूख आदि युवा रहे।