फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A private video of a police officer was leaked online; an FIR has been filed against four people.

Moradabad News: सिपाही का वायरल किया निजी वीडियो, चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A private video of a police officer was leaked online; an FIR has been filed against four people.
कांठ। निजी वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने, परेशान करने, धमकियां देने और रंगदारी मांगने के आरोप में महिला सिपाही ने चार लोगों के खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि आरोपी उसे 2018 से लगातार परेशान कर पीछा कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि बिजनौर के धामपुर के गांव अमखेड़ा का मदन गलत नजर रखता है और उसे 2018 से परेशान कर रहा है। आरोप है कि मदन और बसेड़ा के अमित उर्फ मोनू ने 2024 में उसकी निजी वीडियो वायरल कर दी थी। जिसका मुकदमा विचाराधीन है। इसके बाद उसी साल एक और मामले में पीड़िता ने मदन, संदीप पाल, संजीव मलिक व वीरपाल पर एक और एफआईआर दर्ज कराई थी। अब उसका आरोप है कि अक्तूबर में मदन उसके भाई वीरपाल, महेंद्र और अमित उर्फ मोनू ने एक ग्रुप बनाकर फिर से उसकी वीडियो वायरल कर दी। ज
विज्ञापन

इससे उसकी तय शादी टूट गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मदन कभी खुद गायब हो जाता है तो कभी फर्जी कोर्ट मैरिज के कागजों को दीवारों पर लगाता है और अब तक कई बार उसकी शादी को तुड़वा चुका है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता का आरोप है कि उससे रंगदारी मांगते हुए उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed