{"_id":"5c4dcd98bdec2211df412aa9","slug":"a-policeman-killed-during-an-encounter-at-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की गोली से कांस्टेबल की मौत, सीएम ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की गोली से कांस्टेबल की मौत, सीएम ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता
Mon, 28 Jan 2019 08:36 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: sapna singla
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
शहीद कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा जिले के बछराऊं थाने के गांव इंदरपुर हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार यादव ने तमंचे से गोली चलाकर सिपाही हर्ष चौधरी (25) की हत्या कर दी। हर्ष चौधरी गांव में हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करने गई पुलिस टीम में शामिल थे। बदले में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें हिस्ट्रीशीटर भी ढेर हो गया। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार पर बीस से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
एसपी अमरोहा विपिन ताडा के अनुसार, पुलिस महानिदेशक के आदेश पर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में बछराऊं थाने के दो दरोगा और चार कांस्टेबल रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे गांव इंद्रपुर में हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार यादव के सत्यापन के लिए इंदरपुर गए थे। वह अपने घर में नहीं मिला। बताया गया कि वह अपने खेत में गया है। पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर गन्ने के खेत के करीब पहुंची तो शिव अवतार ने फायर झोंक दिया। गोली पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल हर्ष चौधरी के सीने में लगी, वह वहीं गिर गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सिपाही हर्ष को टीएमयू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हर्ष चौधरी पर हमले के बाद पुलिस वालों ने भी मोर्चा संभालकर फायरिंग की। इसमें शिवअवतार भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में जिला अस्पताल अमरोहा में मौत हो गई। एसपी अमरोहा ने बदमाश से मुठभेड़ में कांस्टेबल हर्ष चौधरी और हिस्ट्रीशीटर की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्नी पांच माह की गर्भवती
मृतक सिपाही हर्ष चौधरी और उनकी गर्भवती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष चौधरी हाथरस के श्यामनगर निवासी थे। वह 2016 के बैच में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को डेढ़ साल हुए थे। बछराऊं में ही उसकी पत्नी और माता-पिता उसके साथ रहते थे। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती बताई गई है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सिपाही की पत्नी को 40 लाख, माता-पिता को 10 लाख और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने अमरोहा में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल हर्ष चौधरी की पत्नी को 40 लाख रुपये मुआवज़े के साथ ही असाधारण पेंशन, माता-पिता को 10 लाख रुपये व परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 27, 2019