{"_id":"692f504cf8b4fa724800bb42","slug":"a-pickup-truck-collided-with-a-bike-while-trying-to-save-a-bull-killing-one-person-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-783591-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सांड़ को बचाने के चक्कर में पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सांड़ को बचाने के चक्कर में पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा थाने के सामने मंगलवार की रात करीब दस बजे सांड़ को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और बराबर में चल रही बाइक को चपेट में लेते हुए मिठाई की दुकान से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप वाहन चालक और हेल्पर भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पिकअप वाहन दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। पाकबड़ा थाने के सामने अचानक सांड़ हाईवे पर आ गया। पिकअप वाहन के चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और बराबर में चल रही बाइक को चपेट में ले गया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
पिकअप वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान से टकरा गया। दोनों युवक पिकअप के नीचे दब गए। चालक, हेल्पर भी पिकअप में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर लोग आ गए और उन्होंने पुलिस को बुला लिया। लोगों ने फंसे लोगों को निकाला। टीएमयू अस्पताल भिजवाया। जहां बाइक सवार एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बाइक सवार दूसरे युवक और पिकअप के चालक और हेल्पर को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया जा रहा है।
-- -- -- -- -
डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र
पाकबड़ा। डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी शमीम अपने पुत्र आस मोहम्मद के साथ बाइक से मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे पाकबड़ा जा रहे थे। पाकबड़ा में डींगरपुर मार्ग स्थित लाल बोर्ड के पास पहुंचे। इसी दौरान डंपर ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता पुत्र घिसटते हुए दूर गिर गए। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल शमीम और आस मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले गई। संवाद