{"_id":"673fbe8f965d29c437057b54","slug":"a-park-will-be-built-in-the-middle-of-the-city-tourism-will-increase-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-527517-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शहर के बीच बनेगा उपवन, बढ़ेगा पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शहर के बीच बनेगा उपवन, बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी के लोगों को जल्द ही एक और पर्यटन स्थल मिलेगा। नगर निगम डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कटघर थाने के पास उपवन बनवाने जा रहा है। इसमें पार्क भी विकसित किया जाएगा। उपवन के लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी हो सकता है। दिसंबर से निर्माण शुरू हो जाएगा। हरा-भरा उपवन बनने से पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।
निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस उपवन को अरबन फॉरेस्ट थीम पर तैयार किया जाएगा। इसे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पर्यटकों के लिहाज से विकसित किया जाएगा। मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाले इस उपवन में ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। प्रदेश सरकार की उपवन योजना के अंतर्गत करीब तीन एकड़ की जमीन में इस उपवन का निर्माण होगा। इस पर कुल 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह उपवन कटघर थाने के पास नगर निगम की जमीन पर विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने हाल ही में अभियान चलाकर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। मियावाकी पद्धति से विकसित किए जाने वाले इस उपवन को जंगल जैसा लुक दिया जाएगा। यहां सैर के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा उपवन में इंटरलाॅकिंग टाइल्स भी लगेंगे। सार्वजनिक शौचालय और गार्ड रूम का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
लगेंगे झूले, चलेगी टाॅय ट्रेन
उपवन के अंदर बेंच, सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट, सीसी एप्रोच रोड, स्टोन साइनेज भी लगाए जाएंगे। उपवन में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पार्किंग का भी इंतजाम किया जाएगा। वहीं, बच्चों के लिए खेलकूद के भी उपकरण उपवन में लगाए जाएंगे। साथ ही झूले व टॉय ट्रेन की भी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उपवन में पेयजल, गीले व सूखे कचरे का डस्टबिन, ओपन जिम आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। औषधीय पौधे यहां लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद मुफीद साबित होंगे। नगर निगम के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि उपवन के बनने के बाद पर्यावरणीय गुणवत्ता बढ़ेगी, ध्वनि प्रदूषण कम होगा और स्थानीय जैव विविधिता का संरक्षण हो सकेगा। इसके अलावा शहरी हरित क्षेत्र का भी विस्तार होगा।
-- -- -- -- -- -- --
कब्जा मुक्त कराई थी 150 करोड़ की जमीन
कटघर थाने के पास नगर निगम ने जुलाई के महीने में करीब 150 करोड़ रुपपये की कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद निगम ने यहां अपना बोर्ड लगा दिया था। अब निगम ने इसे उपवन को विकसित करने के रूप में करने का निर्णय लिया है। करीब तीन एकड़ की इस जमीन पर पहले एक तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ था और दूसरी ओर कबाड़ी बाजार संचालित हो रहा था। बुलडोजर चलाकर इस जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया था।
-- -- -- -- -- -- -- --
नगर निगम ने इस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया था। अब इस जमीन पर उपवन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई है। यहां कॉरिडोर उपवन बनाए जाने की तैयारी है। यह स्थल भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। यहां लोग पूरे परिवार के साथ सैर कर सकेंगे। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त