फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A pack of dogs attacked and killed 20 sheep.

Moradabad News: कुत्तों के झुंड ने हमलाकर 20 भेड़ों को मार डाला

Thu, 18 Sep 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs attacked and killed 20 sheep.
बिलारी। नगर के मोहल्ला रामविहार कालोनी में मंगलवार आधी रात को कुत्तों के झुंड ने एक भेड़ पालक की भेड़ों के बाड़े में घुसकर बीस भेड़ों को मार डाला। बिलारी नगर में आवारा कुत्तों द्वारा लगातार हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह पहले मोहल्ला अंसारियान में नूरनबी मस्जिद के निकट 11 वर्षीय बालिका को कुत्तों ने हमलाकर गंभीर घायल कर दिया था। लगभग बीस दिन पहले अंसारियान फुलवार रोड पर कुत्तों ने एक बुनकर की बकरी को हमलाकर मार डाला था। रामविहार कालोनी निवासी भेड़ पालक चंद्रपाल ने बताया कि मंगलवार की रात उसने अपनी अनेक भेड़े बाड़े में बंद कर दी थीं। मंगलवार आधी रात के बाद किसी समय कुत्तों का झुंड कब्रिस्तान की ओर से उसकी भेड़ों के बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। बुधवार तड़के जब वह अपने बाड़े में भेड़ों को देखने पहुंचा तब 20 भेड़ें मरी पड़ी थीं और कई कुत्तों के हमले में घायल हो गई थीं। चंद्रपाल के अनुसार उसने घायल भेड़ों को सहसपुर पशु चिकित्सालय ले जाकर इंजेक्शन भी लगवाए। याद रहे कि दो माह पहले नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक में कई पालिका सभासदों ने भी नगर में बड़ी संख्या में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed