{"_id":"665d06883e8a78406000c2c4","slug":"a-noida-youth-kidnapped-a-teenager-from-mundhapande-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-412497-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मूंढापांडे से किशोरी को अगवा कर ले गया नोएडा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मूंढापांडे से किशोरी को अगवा कर ले गया नोएडा का युवक
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। उसकी मां ने नोएडा निवासी आकाश के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मजदूरी करने परिवार के साथ नोएडा सेक्टर 31 गई थी। 17 वर्षीय बेटी भी साथ थी। वहां आकाश वाल्मीकि बेटी से बातचीत करता था। महिला को शक हुआ तो वह अपनी बेटी को लेकर गांव आ गई थी। 29 मई की शाम बेटी अचानक लापता हो गई। महिला का आरोप है कि आकाश ही उसकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। आकाश नोएडा के सेक्टर 26 में रहता है। मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।