{"_id":"6a6a6889fd8c49efe500ddff","slug":"a-new-container-depot-will-be-built-on-hectares-of-land-near-chakkallilette-halt-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-958106-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चक्कालीलेट हॉल्ट के पास 100 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा नया कंटेनर डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चक्कालीलेट हॉल्ट के पास 100 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा नया कंटेनर डिपो
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के बीचोंबीच आ चुके कंटेनर डिपो को शिफ्ट किया जाएगा। नया कंटेनर डिपो अमरोहा जनपद में चक्कालीलेट हॉल्ट के पास बनेगा। 100 हेक्टेयर में इसका निर्माण होना है जिसमें 45 हेक्टेयर भूमि फाइनल हो गई है। इस पर किसानों की सहमति भी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि एप्रोच रोड का सर्वे पूरा होने के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं मुरादाबाद से कंटेनर डिपो बाहर होने से जाम से भी निजात मिलेगी।
कंटेनर डिपो तक पहुंचने के लिए मुरादाबाद के मोढ़ा तैय्या से चक्कालीलेट तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा डबल एप्रोच रोड बनाया जाएगा। यह मार्ग पाकबड़ा क्षेत्र से होकर डिपो तक पहुंचेगा। फिलहाल सड़क के लिए जमीन का सर्वे किया जा रहा है। इसको लेकर कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। जिसमें निर्णय लिया गया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि एप्रोच रोड को मंजूरी मिलने के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
मौजूदा डिपो से 14 गुना बड़ा होगा नया आईसीडी
मुरादाबाद। नया कंटेनर डिपो बनाने की परियोजना पिछले तीन वर्षों से विभिन्न स्तरों पर चल रही है। मुरादाबाद का मौजूदा कंटेनर डिपो करीब 7.20 हेक्टेयर में संचालित हो रहा है। इसके मुकाबले चक्कालीलेट का नया डिपो करीब 100 एकड़ में बनेगा। इससे कंटेनरों की रखने की क्षमता कई गुना बढ़ेगी। भविष्य में बढ़ते निर्यात कारोबार के लिए यह बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन
00
इन जिलों के निर्यातकों को मिलेगा लाभ
मुरादाबाद। नए आईसीडी से मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के अलावा संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, चंदौसी, सहारनपुर, गजरौला, नजीबाबाद, रुद्रपुर, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों के निर्यातकों को सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि नया डिपो बनने से शहर में कंटेनरों की आवाजाही कम होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
00
- चक्कालीलेट तक एप्रोच रोड के लिए जमीन का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-हरीश यादव, टर्मिनल मैनेजर, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया