फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A network of roads will be laid in the town: Usman

कस्बे में बिछाया जाएगा सड़कों का जाल : उस्मान

Sun, 03 Aug 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid in the town: Usman
कांठ के उमरी कलां में ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ करते चेयरमैन हाजी उस्मान अली। संवाद
कांठ। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से युवाओं, बच्चों, महिलाओं और युवतियों के लिए बनवाए गए ओपन जिम पार्क का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत उमरी कलां में जल्द ही सड़कों का जाल बिछया जाएगा। 20 से अधिक सड़कों प्रस्तावित हैं। कहा कि जल्द ही बारातघर की बुनियाद भी रखी जाएगी। उन्होंने साथ ही साथ तालाब, आबिदपुरा और अंसार चौक का सुंदरीकरण कराने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम में जहां जलभराव की समस्या हो जाती है, वहां नालों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
कहा कि इस ओपन जिम पार्क से युवाओं, महिलाओं, बच्चों, युवतियों को लाभ मिलेगा। युवा समाज सेवी सैय्यद मौअजम अली उर्फ आजम, सभासद पति शमीम अहमद कुरैशी, एचएमएम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सलीम अहमद, हाजी नजाकत, हाफिज सरवत, पूर्व सभासद मशकूर, मजीद अली, हाजी सलीम, हाजी आसिफ, मुशर्रफ चौधरी, सभासद मीनू, नफीस सैफी, शकील खां, शकील कादरी, हाजी भूरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed