फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A net of iron rods collided with a high-voltage line, killing a young man.

Moradabad News: सरिया का जाल हाई-वोल्टेज लाइन से टकराया, युवक की माैत

Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A net of iron rods collided with a high-voltage line, killing a young man.
कांठ। मकान निर्माण के दौरान खड़े किए जा रहे पिलर के जाल की सरिया हाई वोल्टेज लाइन से छू गई, जिससे राज मिस्त्री और मजदूर सहित तीन लोग झुलस गए। इलाज को ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव में निर्माणाधीन मकान के पिलर के लिए लोहे की सरियों से बने जाल को राज मिस्त्री के साथ मजदूर खड़ा कर रहे थे। जाल एक ओर को गिरने लगा तो पास ही खड़ा गांव का 34 वर्षीय युवक भी इनकी मदद करने लगा। तभी जाल की सरिया पास से जा रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से छू गई। जिससे तीनों करंट की जद में आने से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिवार वाले इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन मृतक के परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा तो उन्होंने इसके लिए भी साफ मान कर दिया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखकर दे दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed