{"_id":"69e9395f19637cfc580cc0bf","slug":"a-murder-occurred-every-fifth-day-in-the-district-greed-deceit-and-suspicion-were-the-reasons-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-884392-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में हर पांचवें दिन हुआ कत्ल... लालच, धोखा, शक वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में हर पांचवें दिन हुआ कत्ल... लालच, धोखा, शक वजह
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में हर पांचवें दिन एक कत्ल किया जा रहा है। पिछले 112 दिन में 19 लोगों मौत मौत की नींद सुला दिया गया। लालच, धोखा, शक और रंजिश इन हत्याओं की मुख्य वजह रही हैं। कहीं लालच में बेटे ने मां की हत्या कर दी तो कहीं भाई ही भाई का दुश्मन बन गया।
कुछ मामले तो ऐसी भी सामने आए हैं जिसमें मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रेम संबंधों का पता चलने पर भाइयों ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। संपत्ति विवाद के चलते एक जज के पिता को उनके ही साले ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। एक अन्य दुखद घटना में पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
यूट्यूबर ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इन सभी वारदातों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इन 19 हत्याओं को सुलझा लिया है। दो मामले ऐसे हैं जिनमें नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। सोमवार की रात सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में पति पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी तो बुधवार को कांठ क्षेत्र में एक युवती ने अपने मां और भाई भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
केस- एक
जमीन बेचने के विरोध में मां की हत्या
मुरादाबाद। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में दो जनवरी 2026 की दोपहर कपिल सैनी ने अपनी सावित्री देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कपिल जमीन बेचना चाहता था लेकिन मां इसका विरोध कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
केस दो
- पाकबड़ा क्षेत्र के गांव में युवती और उसके प्रेमी अरमान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दावा था कि इस वारदात को काजल के तीन भाइयों ने अंजाम दिया था। 18 जनवरी की रात अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। भाइयों ने दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। हत्या करने के बाद तीनों की लाशें गांगन नदी किनारे दबा दी गई थीं।
केस तीन
मझोला के बुद्धि विहार में 6 मार्च 2026 को हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमसिखा की चाकू से 80 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी थी। हार्दिक का किसी युवती से ऑनलाइन प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन ब्रेकअप हो गया था। उसे लगता था कि उसकी मां और बहन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसी के कारण उसका ब्रेकअप हुआ है। हार्दिक ने अपनी मां पर चाकू से छह हमले किए थे।
केस चार
संपत्ति के विवाद में बहनोई की हत्या
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर 27 फरवरी की शाम बेकरी संचालक मो. असद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को उनके साले मो. जफर ने अंजाम दिया था। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन अब तक मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है
-- -
भाई भतीजों ने किसान को मार डाला
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में संपत्ति विवाद में 13 अप्रैल 2026 की शाम विजय नाम के व्यक्ति ने अपने बेटों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने सगे भाई और किसान सुरेश (55) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुरेश की पत्नी और सास पर भी घायल किया गया था। पुलिस विजय समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इस मामले में 11 आरोपी हैं पुलिस अब तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।