{"_id":"69655a7de0b7ea2b1c022ccf","slug":"a-milk-traders-house-in-pakbara-was-robbed-of-rs-25-lakh-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-811153-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पाकबड़ा में दूध कारोबारी के घर 25 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पाकबड़ा में दूध कारोबारी के घर 25 लाख की चोरी
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नगर के ईदगाह मोहल्ले में रविवार की रात चोर दूध कारोबारी आदिल हुसैन के घर में घुस गए और साढ़े चार लाख रुपये की नकदी समेत 25 लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना के समय कारोबारी का बेटा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गया था जबकि कारोबारी दूसरे मकान में सो रहे थे। सोमवार की सुबह ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
पाकबड़ा नगर के ईदगाह मोहल्ला निवासी आदिल हुसैन दूध का कारोबार करते हैं। उनका बेटा जैनुल और पुत्रवधू महक पास ही स्थित दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार की शाम जैनुल अपनी पत्नी महक के साथ दिल्ली स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में गए थे। घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर ताले तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद कमरों के ताले और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। कारोबारी ने बताया कि चोर अलमारी में रखी 4.5 लाख रुपये की नकदी, करीब 18 तोले सोने के आभूषण और आधा किलोग्राम चांदी के जेवर समेत अन्य सामान बटोर लिया। सोमवार जैनुल के पिता आदिल हुसैन बेटे के घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। आदिल ने इसकी सूचना अपने बेटे जैनुल और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। अलमारी,दरवाजे पर उंगलियों के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। कारोबारी का दावा है कि चोर उनके घर से करीब 25 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुट गई है।