फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A massive fire broke out in a container in Mainather, goods were burnt to ashes.

Moradabad News: मैनाठेर में कंटेनर में भीषण आग, सामान जलकर राख

Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a container in Mainather, goods were burnt to ashes.
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गुरेर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक लोडेड कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कंटेनर के पिछले हिस्से को चपेट में लिया जिससे उसमें रखा समान सामान जलकर राख हो गया। चालक को जैसे ही कंटेनर से धुआं उठता दिखाई दिया उसने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तेजी से पास के गाड़ी धुलाई सेंटर तक पहुंचाया और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कंटेनर में वायरिंग का सामान, डोरी और कूलर की घास भरी हुई थी जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। शॉर्ट सर्किट के कारण कंटेनर में आग लगना बताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed