Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man in a love marriage slit his wife's throat and then his own; both are in critical condition.

Moradabad News: प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पहले पत्नी फिर खुद का गला रेता, दोनों गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A man in a love marriage slit his wife's throat and then his own; both are in critical condition.
मुरादाबाद। प्रेम विवाह करने वाले कटघर के करूला निवासी तौकीर (26) ने शनिवार को बंगला गांव दसवां घाट ससुराल में पहुंचकर पहले पत्नी फरहीन (26) का ब्लेड से गला रेता और बाद में खुद का गला भी काट लिया। पति की हरकतों से तंग आकर फरहीन 15 दिन से मायके में रह रही थी, जबकि आरोपी उस पर घर चलने का दबाव बना रहा था। परिजनों और पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आरोपी पति को गंभीर हालत में टीएमयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीतल फर्म में पॉलिश का काम करने वाले तौकीर ने करीब आठ साल पहले नागफनी के बंगला गांव निवासी फरहीन से प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चे हैं। पूछताछ में घायल फरहीन ने बताया कि पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। करीब 15 दिन पहले दिल्ली में काम करने की बात कहकर पति उसे व चारों बच्चों को मायके छोड़कर चला गया था। बताया कि पांच दिन पहले पति दिल्ली से वापस आ गया और उस पर घर चलने का दबाव बना रहा था। पति की हरकतों से तंग आकर उसने ससुराल जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तौकीर ससुराल पहुंच गया। उस वक्त फरहीन के माता-पिता और चारों बच्चे घर से बाहर थे। महिला का दावा है कि पति ने घर चलने का दबाव बनाते हुए फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। फरहीन ने साथ जाने से इन्कार किया तो गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकी को अनसुना कर फरहीन घरेलू काम करने लगी। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी के गले पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया और बाद में खुद का गला भी रेत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कोतवाली और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंचे और दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां से तौकीर को गंभीर हालत में टीएमयू के लिए रेफर कर दिया। महिला बोल पा रही है, जबकि तौकीर बेहोश है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तौकीर के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। भाई और मां दिल्ली में रहते हैं। वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed