Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A leopard scaled the wall, entered the enclosure, and carried off a buffalo calf.

Moradabad News: दीवार फांदकर घेर में घुसा तेंदुआ भैंस के लवारे को उठा ले गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A leopard scaled the wall, entered the enclosure, and carried off a buffalo calf.
कांठ। दीवार फांदकर किसान के घेर में घुसा तेंदुआ भैंस के लवारे (छोटे पशु) को उठाकर ले गया। उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह लवारे को लेकर तालाब में घुस गया और उसे अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। उन्होंने उसे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव खलीलपुर कद्दीम निवासी श्रीओम सिंह बिश्नोई किसान हैं। शुक्रवार की रात वह परिजनों संग घेर की छत पर सो रहे थे। घेर में पशु बंधे हुए थे। शुक्रवार की रात साढ़े तीन बजे तेंदुआ घेर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसने बंधे भैंस के लवारे पर अचानक हमला कर दिया। आहट होने से श्रीओम सिंह और उनके परिजनों की आंख खुली, उन्होंने नीचे देखा तो तेंदुए ने लवारे को अपने जबड़े में दबा रखा था, शोर मचाने पर वह लवारे को उठाकर दीवार फांदकर भागने लगा। श्रीओम सिंह और उनके परिजनों भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले ही तेंदुआ लवारे को लेकर पास में ही स्थित तालाब में लेकर घुस गया और उसे अपना निवाला बना लिया। श्रीओम सिंह ने बताया कि लवारा करीब आठ महीने का था।उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है। इधर, खलीलपुर कद्दीम में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार खलीलपुर कद्दीम और उसके आसपास अक्सर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे खेतों पर कार्य करना दूभर हो गया है। खलीलपुर कद्दीम सहित चेतरामपुर, महेंद्री सिकंदरपुर, सदरपुर मतलबपुर, रसूलपुर गुर्जर, मघपुरी इनायतपुरी सहित कई गांवों में तेंदुए की दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन



--
तेंदुआ पकड़ने के लिए फलैदा में नौ दिन से लगा है पिंजरा
कांठ। क्षेत्र के गांव फलैदा गांव और उसके आसपास लगातार तेंदुआ दिखाई देने के बाद यहां चार जून को लगाया गया पिंजरा शनिवार को नौवें दिन भी खाली रहा। शाम तक इसमें तेंदुआ नहीं आया था। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव फलैदा में पिंजरा लगा हुआ है। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

....
खलीलपुर कद्दीम से तेंदुए द्वारा लवारे को उठाकर ले जाने की सूचना मिली है। रविवार को टीम के साथ पहुंचकर जांच की जाएगी। यहां तालाब के पास बने घर पर पहले भी तेंदुए के आने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों से अपील है कि वह सतर्क रहें। यदि तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल इस नंबर 9759730666 पर सूचना दें। -पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed