फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A leopard hunted a cow in the forest near Chavad

Moradabad News: चावड़ के पास जंगल में तेंदुए ने किया गाय का शिकार

Tue, 27 May 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 27 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A leopard hunted a cow in the forest near Chavad
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव चावड़ के पास जंगल में रविवार की देर रात तेंदुए ने गाय का शिकार कर लिया। सोमवार को सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों पर जा रहे थे तो उन्हें जंगल में एक गाय का शव मिला। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन रक्षक शिवांगी ने अपनी टीम के साथ जंगल में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों ने उन्हें तेंदुए के पंजे के निशान दिखाए। उनसे तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। बाद में वन रक्षक शिवांगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्हें तेंदुए की गतिविधियों और उसकी प्रवृत्ति के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों से कहा कि वह अकेले जंगल में न जाएं। तेंदुआ दिखाई देने पर पटाखे छोड़कर उसे भगाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

चार दिन पहले तेंदुआ उठा ले गया था पालतू कुत्ते को
क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां कम नहीं हो रही है। रोजाना तेंदुआ कहीं न कहीं घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उसके आतंक से क्षेत्र के करीब 50 गांव में खौफ है। चार दिन पूर्व थाना डिलारी के गांव असदुल्लापुर के एक घर में घुसकर तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed