{"_id":"68c87e2d859cc03d1e079521","slug":"a-leopard-attacked-a-farmer-going-to-the-field-he-saved-his-life-by-running-away-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111143-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेत पर जा रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेत पर जा रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, भागकर बचाई जान
Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 5,6 ठाकुरद्वारा के गांव पंडितपुर के जंगल में तेंदुआ आने के बाद जांच करती वन विभाग की टीम
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव पंडितपुर में सोमवार को खेत पर जाते समय गांव निवासी विनोद पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
गांव निवासी विनोद कुमार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर एक धान के खेत के पास पहुंचे तो रास्ते में अचानक तेंदुआ उनकी साइकिल के सामने आकर खड़ा हो गया, जिस पर उन्होंने साइकिल रोक ली। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह साइकिल मौके पर छोड़कर गांव की ओर दौड़ पड़े और किसी तरह अपनी जान बचाई।
गांव में पहुंचकर उन्होंने अन्य लोगों को तेंदुए की जानकारी दी, जिस पर गांव के काफी लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सूचना पर वन विभाग के दरोगा मदन सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर जांच की तो मौके पर तेंदुए के पदचिह्न पाए गए।