{"_id":"68f7f03ca055b80472062bb4","slug":"a-fraud-case-has-been-filed-against-two-people-for-obtaining-a-fake-tc-using-the-signature-of-a-retired-teacher-bilari-news-c-279-1-mo11005-111763-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रिटायर्ड शिक्षक के हस्ताक्षर से फर्जी टीसी लेने के आरोप में दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रिटायर्ड शिक्षक के हस्ताक्षर से फर्जी टीसी लेने के आरोप में दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Wed, 22 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड शिक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी टीसी लेने के आरोप में उसके भाई और भतीजे सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कनकपुर निवासी हरपाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसके पिता बलदेव सिंह को गांव में छोटे सिंह के नाम से भी जाना जाता था। उसने अपनी शिक्षा हरपाल सिंह पुत्र छोटे सिंह के नाम से ग्रहण की थी। हरपाल सिंह का आरोप है कि उसका भाई विजयपाल सिंह और भतीजा धर्मेंद्र कुमार उसकी संपत्ति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से उसकी कूट रचित टीसी उसके फर्जी हस्ताक्षर से प्राप्त कर ली। टीसी को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए धारा 156( 3) का प्रार्थना पत्र दिया। जिसे कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को निरस्त कर दिया।
आरोप है कि विजयपाल सिंह और धर्मेंद्र कुमार 28 अगस्त 2025 को रात करीब 8:00 बजे उसके घर में घुस आए। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। जिस पर उसकी जान बच गई। उसका आरोप है कि आरोपी मांग पूरी न हो करने पर उसकी हत्या करने और उसे आजीवन कारावास के मामले में में फसाने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।