{"_id":"66971a96ace9693fa9094e26","slug":"a-flyover-will-be-built-at-rampur-zero-point-to-prevent-accidents-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-440355-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हादसों को रोकने के लिए रामपुर जीरो प्वाइंट पर बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हादसों को रोकने के लिए रामपुर जीरो प्वाइंट पर बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए रामपुर जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को हुई मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। कमिश्नर के माध्ययम से समिति फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजेंगी।
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नर सभागार में दूसरी मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रामपुर जीरो प्वाइंट, दलपतपुर, मूंढापांडे में अधिक हादसे होते हैं। हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण होने पर ही हादसों में कमी आएगी। इस मामले में कमिश्नर की तरफ से एक प्रस्ताव एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी को भेजने पर सहमति जताई गई। कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि ई-रिक्शा पर उनकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए उन पर जीपीएस लगाया जा सकता है, लेकिन इस पर काफी खर्च भी आएंगे। पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए कांठ रोड पर हो रहे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा आरटीओ प्रवर्तन को वाहनों की चेकिंग करने के लिए सुझाव दिए गए।
बैठक में डीएम अनुज कुमार सिंह, आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह, एसपी यातायात एससी गंगवार, रोडवेज आएम ममता सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामगंगा पुल क्षतिग्रस्त, मरम्मत की तैयारी
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर डियर पार्क के पास रामगंगा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत की जरूरत है। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि पुल की स्थिति का आंकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है। पुल की गैपिंग बढ़ गई है। टीम के निरीक्षण के बाद मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। टीम के निरीक्षण के बाद बैरियर लगाकर रामगंगा पुल से हल्के प्राइवेट वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।
बिजनौर में सड़क हादसों के साथ मृतकों की संख्या बढ़ी
- आरटीओ प्रणव झा ने बताया कि मंडल के मुरादाबाद में 17, संभल में तीन, अमरोहा में 18, रामपुर में 13 और बिजनौर में 12 ब्लैक स्पॉट हैं। समीक्षा में पाया गया कि बिजनौर में सड़क हादसों के साथ मृतकों की संख्या बढ़ रही है। इस मामले में कमिश्नर ने आरटीओ प्रवर्तन को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्रवाई के लिए लोनिवि और एनएचएआई को निर्देश दिए।