फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A fight broke out in Kundarki's Panth Bazaar, video goes viral

Moradabad News: कुंदरकी के पैंठ बाजार में हुआ झगड़ा, वीडियो वायरल

Sat, 11 Apr 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out in Kundarki's Panth Bazaar, video goes viral
कुंदरकी। कार में ले जाने से मना करने से दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसकी वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस विवाद में दो लोग घायल हुए हैं जिनका सीएचसी पर इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी मोबीन अहमद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह कार का पंजीकृत स्वामी है, बीती चार अप्रैल को बबलू ने उसके भतीजे से कार ले जाने को कार मांगी थी। कार देने से इन्कार करने पर बबलू ने इसे मानहानि मानते हुए रंजिश रख ली। इसकी कारण 9 अप्रैल को समय करीब 10:20 बजे रात जबकि वह अपने भाई हसीन के साथ कार से दिल्ली ले जाने के लिए अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। मोबीन अहमद का आरोप है कि आरोपी बबलू, आसिफ, फरीद, तौसिफ, मोहसिन, आजम व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति एक राय मशवरा होकर हाथों में धारदार हथियार व लोहे की रॉड से उस पर हमला किया जिसमें वह लहूलुहान कर दिया जब उसका भाई हसीन के बचाने को आया तो हसीन को गालियां देते हुए बुरी तरह मारा पीटा गया। इसके बाद आरोपी भविष्य में उसकी हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना कि विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed