फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A farmer's daughter has been wandering for two years to avail the benefits of the Chief Minister's Farmer Welfare Scheme.

Moradabad News: मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए दो वर्ष से रही भटक रही किसान की बेटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A farmer's daughter has been wandering for two years to avail the benefits of the Chief Minister's Farmer Welfare Scheme.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव बथुआखेड़ा निवासी किसान राम सिंह की लगभग दो वर्ष पूर्व ढेला नदी में डूबने से मौत हो गई थी लेकिन उसकी बेटी को दो वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान की बेटी निशा अपने परिजनों के साथ समाधान दिवस में पहुंची। उसने वहां इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। उसका प्रार्थना पत्र नायब तहसीलदार आदित्य कुमार ने सुना। निशा ने उन्हें प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता की 8 सितंबर 2023 को ढेला नदी में डूबकर मौत हो गई है। उसने योजना के अंतर्गत मुआवजा लेने के लिए आवेदन किया था। सभी कागजात तत्कालीन लेखपाल को दे दिए थे लेकिन उसे तमाम चक्कर लगाने के बाद भी इस योजना का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है। नायब तहसीलदार ने उसे जांच का आश्वासन दिया लेकिन बाद में मालूम करने पर नायब तहसीलदार ने यह भी कहा कि किसान की मौत नदी में डूबने से हुई है या अन्य किसी वजह से यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए उसकी बेटी को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed