फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   a family three member killed in road accident in moradabad

कैंटर और कंटेनर की आपस में भिड़ंत, एक ही घर के तीन लोगों की मौत

Sun, 17 Mar 2019 12:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
a family three member killed in road accident in moradabad
सांकेतिक तस्वीर

होली के त्योहार पर छुट्टी लेकर दिल्ली से अपने घर जा रहे करीब 20 लोगों से भरे कैंटर और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसा शनिवार सुबह साढे़ चार बजे एनएच-24 पर मूंढापांडे में नियामतपुर के पास हुआ, जिसमें कैंटर सवार धेवती, दामाद सहित नाना की मौत हो गई। आरोपी कंटेनर चालक और कैंटर चालक मौके से भाग गए हैं। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि कैंटर में बरेली के शेरगढ़ स्थित मुगई गांव में रहने वाले सुरजीत (40) उनकी बेटी रितिका (4) और रामपुर के बड़ा गांव निवासी सुरजीत के ससुर रामपाल (40) सहित करीब 20 लोग सवार थे। सभी लोग होली की छुट्टी पर दिल्ली से घर लौट रहे थे। कैंटर सुबह साढे़़ चार बजे  के करीब जब मूंढ़ापांडे में नियामतपुर के पास पहुंचा तो एक कंटेनर से उसकी भिड़ंत हो गई। कैंटर पीछे से कंटेनर में टकराया है।
विज्ञापन


कैंटर में चालक के बगल में बैठे रामपाल, सुरजीत और सुरजीत की बेटी रितिका की मौत हो गई। कैंटर सवार दस लोग जख्मी हो गए। अन्य घायलों की मदद से सुरजीत और रामपाल के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में कैंटर चालक की गलती भी सामने आई है, क्योंकि कैंटर ही कंटेनर में पीछे से टकराया था। इस मामले में कैं टर चालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed