फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A dispute over removing a vehicle from a shop led to a fight; an FIR was lodged against four people.

Moradabad News: दुकान के सामने से वाहन हटाने के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
A dispute over removing a vehicle from a shop led to a fight; an FIR was lodged against four people.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गागन तिराहे पर रविवार रात बिरयानी की दुकान के सामने से वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और बवाल के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मपुर बस्तौर निवासी दुर्गपाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने चाचा कांशीराम और भतीजे संजय के साथ गागन तिराहे पर गया था। उसने अपना ऑटो गागन तिराहे पर बाबू व फैजान के घर के आगे खड़ा कर दिया था। आरोप है कि इसी बीच शाकिब, फैजान, बाबू और फुरकान आ गए और कांशीराम और संजय के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। इस घटना में संजय, काशीराम और दुर्गपाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दुर्गपाल की तहरीर पर आरोपी बाबू, उसके भाई फैजान, बाबू और फुरकान के खिलाफ मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed