फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A decree issued against a Muslim doctor for welcoming the path movement of RSS, a reward of one lakh to the murderer

आरएसएस के पथ संचलन का स्वागत करने पर मुस्लिम चिकित्सक के खिलाफ फरमान जारी, हत्या करने वाले को एक लाख के इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
A decree issued against a Muslim doctor for welcoming the path movement of RSS, a reward of one lakh to the murderer
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थानाक्षेत्र के महमूदपुर माफी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करने पर मुस्लिम चिकित्सक के खिलाफ फतवा जारी करने का मामला सामने आया है। चिकित्सक का आरोप है कि कट्टरपंथियों ने उसकी हत्या करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषित की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर हाफिज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी चिकित्सक डॉ. निजाम भारती ने मैनाठेर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया था। इस दौरान उन्होंने पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया था। इससे क्षुब्ध होकर गांव निवासी हाफिज इमरान वारसी निवासी महमूदपुर माफी ने लिखित फरमान जारी कर चिकित्सक को जान से मारने और नगर से खदेड़ने पर एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया। साथ ही उसे मस्जिदों में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डॉ. निजाम भारती का आरोप है कि आरोपी ने उनके सम्मान और आत्म स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाई है। साथ ही क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे आहत चिकित्सक ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने, इनाम घोषित करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

एक डॉक्टर की तहरीर पर एक नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed