फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A cousin befriended a teenager using a fake ID and extorted jewellery worth lakhs.

Moradabad News: फर्जी आईडी बनाकर फुफेरे भाई ने किशोरी से की की दोस्ती, वसूले लाखों के जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A cousin befriended a teenager using a fake ID and extorted jewellery worth lakhs.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से उसके सगे फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर उससे अश्लील फोटो मंगवा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दस तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर वसूल लिए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में उसका सगा भांजा रहता है। आरोपी भांजे ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उसके जरिये उसकी 15 वर्षीय बेटी से बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने उस पर दबाव बनाया है कि वह उसे अपने अश्लील फोटो और वीडियो भेज दे।
विज्ञापन

पीड़िता को कुछ शक हुआ तो उसने वीडियो कॉल पर बात की, तो पता चला कि लंबे समय से बातचीत करने वाला उसका फुफेरा भाई है। इसके बाद पीड़िता ने उसे बातचीत करना बंद कर दी तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपने हाथ की नस काटने और फंदा दिखाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता, उसके पिता और भाई को अपनी आत्महत्या में फंसाने की धमकी देकर पीड़िता को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह फोटो नहीं भेजेगी तो वह एआई के जरिये भी उसके फोटो वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को बदनाम कर देगा। बदनामी के डर में आकर पीड़िता ने फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 तोला सोना और करीब 400 ग्राम चांदी भी वसूल ली।

सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई तो पिता ने आरोपी के पिता से शिकायत की। आरोपी पिता और उसके भतीजे ने कहा कि बेटे ने हमारे कहने पर ही काम किया है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed