फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   a corona virus turned out positive in moradabaad

कोरोना की आफत के बीच तीसरे दिन बड़ी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
a corona virus turned out positive in moradabaad
मुरादाबाद। दो दिन में कोरोना के 11 पॉजिटिव मिलने के बाद तीसरे दिन मुरादाबाद के लिए अच्छी खबर रही। बुधवार को 114 सैंपल रिपोर्ट में 107 लोगों की निगेटिव रही। मुंबई से लौटा कांठ क्षेत्र का प्रवासी सैलून कर्मी पॉजिटिव और छह सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। सैलून कर्मी के पॉजिटिव आने के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 170 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि 18 मई को केजीएमसी भेजे 114 सैंपलों की बुधवार सुबह रिपोर्ट मिली। इनमें प्रवासी मजदूरों के सैंपल रिपोर्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग आशंकित था। लेकिन मात्र एक प्रवासी के पॉजिटिव आने से बड़ी राहत मिली है। कांठ काजीखेड़ा निवासी 21 साल का युवक 16 मई को महाराष्ट्र मुंबई से लौटा था। युवक मुंबई में सैलून में काम करता था। युवक के साथ उसके जीजा समेत छह लोग आए थे। कांठ पहुंचने पर उनकी स्क्रीनिंग कर संस्थागत क्वारंटीन कर सैंपल भेजे गए थे। सैलून कर्मी का सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि छह सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। इनमें एक कालोनी निवासी रेस्त्रां मालिक के 18 साल के बेटे का सैंपल भी शामिल है। रेस्त्रां मालिक कोरोना से ठीक हो चुका है और डायलिसिस के लिए कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जबकि बेटा पॉजिटिव आने के बाद कोविड 19 एल 1 अस्पताल में भर्ती है। 107 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

ईदगाह के डाक्टर की निगेटिव रिपोर्ट
मुरादाबाद। ईदगाह रोड निवासी कोरोना पॉजिटिव पट्टी वाले डाक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। डाक्टर के पॉजिटिव आने पर उसके परिवार के सदस्यों और इलाज करवाने वाले मरीजों के सैंपल भी लिए गए थे। सभी के सैंपल निगेटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed