{"_id":"65febe4d3fc5c8b896011b87","slug":"a-child-playing-outside-the-house-was-crushed-by-a-pickup-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-368346-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे घर के बाहर खेल रहे दो साल के मोहम्मद शान को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
दौलतपुर निवासी आले हसन किसान हैं। शुक्रवार सुबह आले हसन और उनकी पत्नी घरेलू काम में लग गए। इसी दौरान आले हसन का दो साल का बेटा मोहम्मद शान घर में खेलते-खेलते गेट से बाहर सड़क पर पहुंच गया। शुक्रवार करीब सात बजे घर के सामने से दूध लेने जा रहे पिकअप वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। आले हसन के परिजन और आस पड़ोस के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े तो चालक कुछ ही दूरी वाहन खड़ा करके भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे के परिवार से बातचीत की। इसके बाद वाहन कब्जे में ले लिया है। जबकि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आलेहसन, उसकी पत्नी पत्नी नाजरीन, बेटी फिजा, तानिया, बेटा मोहम्मद तालिका, फैजुल का रोकर बुरा हाल है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।