{"_id":"68d1af784825261cb4062646","slug":"a-case-of-fraud-has-been-registered-against-13-people-including-a-bank-employee-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-111280-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैंक कर्मी समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैंक कर्मी समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। यूपी ग्रामीण बैंक के एक कर्मी समेत 13 लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप के तहत भोजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी ग्रामीण बैंक पीपलसाना के शाखा प्रबंधक रजनीकांत ने न्यायालय ठाकुरद्वारा में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आफताब आलम, इंतजार हुसैन, अरीबा हैंडलूम एंड होजरी, मोहम्मद जुनेद, जावेद, मोहम्मद मेहनाज, नासिर अली, मोहम्मद दानिश, अजरा बी एवं सुलेमान अली निवासीगण ग्राम पीपलसाना, मुरादाबाद बैंक शाखा में आए और अलग-अलग कार्य व्यापार के लिए ऋण लेने का अनुरोध किया। जिस पर बैंक के तत्कालीन फील्ड ऑफिसर सुनील कुमार ने इन सभी के कागजातों की जांच पड़ताल कर ऋण देने की सहमति दी।
इसके पश्चात शाखा द्वारा उपरोक्त लोगों को अलग-अलग ऋण राशि दे दी गई लेकिन कुछ दिन बाद उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा ऋण वापसी किस्त जमा नहीं की गई। शक होने पर बैंक कर्मचारियों ने इन सभी लोगों का मौके पर निरीक्षण किया गया। तब ज्ञात हुआ की मौके पर कोई भी कार्य उद्योग नहीं चलाए जा रहे हैं। और ऋण राशि का दुरुपयोग करके अन्य कार्यों में रकम लगाकर हड़प ली है। इस मामले में बैंक कर्मचारियों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। जिसमें संस्तुति अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार चौधरी तथा सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध है। इन सभी लोगों ने एक राय होकर 88 लाख 35 हजार रूपये की रकम धोखाधड़ी छल कपट से हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।