फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A campaign will start from today to tell the achievements of the government

Moradabad News: सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए आज से चलेगा अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A campaign will start from today to tell the achievements of the government
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 27 मार्च से अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रदेश के सभी ब्लाॅकों और विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती यानी 14 अप्रैल तक चलेगा। छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकारों से बातचीत के दाैरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 में योगी सरकार आने के बाद गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन को केंद्र में रखकर कार्य किया गया। पार्टी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का बीड़ा उठाएगी। उन्होंने कहा कि 27 मार्च से 30 मार्च तक गांव-गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------

आक्रमणकारियों का महिमा मंडन ठीक नहीं
औरंगजेब के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश पर आक्रमण करने वालों का महिमा मंडन नहीं करेगी। पार्टी का स्पष्ट मत है कि देश के लिए जान न्योछावर करने वालों का सम्मान किया जाएगा। आक्रांताओं का महिमा मंडन करना देश की मूल भावना के विपरीत है। आरोप लगाया कि सपा का एजेंडा किसी से छिपा नहीं है। सपा धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का काम करती है। पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महापाैर विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed