फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A businessman was duped of Rs 34.85 lakh in the name of investing in crypto currency

Moradabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर व्यापारी से 34.85 लाख रुपये ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 34.85 lakh in the name of investing in crypto currency
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी व्यापारी अनुज कुमार सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए लोगों से जोड़ा। घर बैठे लाइक्स और कमेंट्स के जरिए कमाई करने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर उनसे 34.85 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार हुए अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उनका कंप्यूटर का व्यवसाय है। उनकी टेलीग्राम पर आईडी बनी है। दस अप्रैल 2025 को टेलीग्राम पर उन्हें एक ग्रुप पर जोड़ लिया। जिसमें मैसेज आया कि आप घर बैठे ऑनलाइन लाइक्स, कमेंट्स और फालो करके कमाई कर सकते हैं। इसके बाद ठग ने उन्हें कुछ टास्क दिए। जिन्हें अनुज ने पूरा कर दिया। इसके बाद उन्हें लालच दिया गया कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश करेंगे तो और अधिक कमाई करेंगे। इसी लालच में आकर अनुज ने ठग द्वारा बताए गए खातों में रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। उनकी एक आईडी भी बनाई गई। जिसमें उन्हें मुनाफे की रकम दिखाई जा रही थी। इसके बाद अनुज ने अपने दूसरे खाते से भी रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो उन्हें जीएसटी और अन्य टैक्स के नाम पर और रकम ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन

अनुज ने इसके बाद परिवार के अन्य लोगों के खाते से भी रकम ट्रांसफर कर दी। साइबर ठगों ने 10 से 21 अप्रैल के बीच उनसे 34 लाख 85 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपी ठग रकम मांगते रहे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने की टीम पीड़ित की रकम वापस कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed