फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A boy riding a horse carriage died and two were injured in a bus collision

Moradabad News: बस की टक्कर से घोड़ा बुग्गी सवार बालक की मौत, दो घायल

Sat, 23 Aug 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A boy riding a horse carriage died and two were injured in a bus collision
डिलारी। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर शुक्रवार रात को लगभग पौने आठ बजे गांव कूरी की पुलिया के पास सुपरफास्ट बस ने विपरीत दिशा से आ रही घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी । बुग्गी चालक ऊदल के पुत्र हिमांशु (12) की गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। घटना में गांव जलालपुर निवासी देशराज व बुग्गी चालक गांव तुमड़िया कला गांव निवासी ऊदल घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कूरी की पुलिया के पास शुक्रवार की रात को मुरादाबाद ठाकुरद्वारा प्राइवेट बस यूनियन की सुपर फास्ट बस ने तेज गति के साथ विपरीत दिशा से आ रही घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी । घटना में बुग्गी चालक ऊदल व इसका पुत्र हिमांशु निवासी तुमड़िया कला थाना डिलारी व देशराज निवासी जलालपुर घायल हो गए । इनकी घोड़ा बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। यह सभी लोग गांव जहांगीरपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से अपने गांव तुमड़िया कला जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी लेकर पहुंची । वहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । गंभीर रूप से घायल हिमांशु की जिल चिकित्सालय मुरादाबाद ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed