फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A Bolero collided with a couple and their child drinking juice, injuring them.

Moradabad News: जूस पी रहे बच्चे समेत दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A Bolero collided with a couple and their child drinking juice, injuring them.
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार को दोपहर बारह बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे गन्ने का जूस पी रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनका तीन वर्ष का बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने बोलेरो सहित चालक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के पर्वतपुर टांडा निवासी अफसर अली (34) अपनी पत्नी नाजरीन (32) और पुत्र नोमान (3) के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर जा रहे थे। गांव लौंगी खुर्द के पास हाईवे किनारे अपनी बाइक खड़ी कर तीनों एक ठेले पर जूस पीने लगे। तभी अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने जूस पी रहे बच्चे समेत दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। टक्कर से उनकी बाइक और जूस विक्रेता का ठेला भी उछलकर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बोलेरो और उसके चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बोलेरो चालक भी अस्पताल पहुंच गया और घायल परिवार को इलाज कराने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक घायल का इलाज करा रहा है। इसलिए अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed