{"_id":"46-34567","slug":"Moradabad-34567-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल पर छापा, बैरकों की सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल पर छापा, बैरकों की सर्च
Moradabad
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। जिला जेल पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने गुरुवार शाम को छापा मारकर बैरकों की सर्च कराई। इस दौरान जेल की किचन से लेकर बंदियों के सामान तक की तलाशी ली गई। करीब घंटाभर तक चली सर्च के बाद अधिकारी बाहर आए। अफसरों का कहना है कि अंदर सबकुछ ठीकठाक मिला।
एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को देर शाम जिला जेूल पर छापा मारा। ये छापा लखनऊ से मिले डायरेक्शन पर मारा गया था। पूरे अमले के साथ पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने जेल की एक - एक बैरक की सर्च कराई। दिन छुप जाने की वजह से महिला बैरक को चेक नहीं किया गया बाकी सभी बैरकों को अफसरों ने खड़े होकर सर्च कराया।