{"_id":"46-33631","slug":"Moradabad-33631-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेकर्मी के एकाउंट से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेकर्मी के एकाउंट से उड़ाई रकम
Moradabad
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार चाऊ की बस्ती में रहने वाले रेलवेकर्मी के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 46 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर अपराधियों ने फोन करके रेलवेकर्मी को उनका एटीएम कार्ड ब्लाक होने की झूठी सूचना दी थी। इसके बाद एटीएम कार्ड का नंबर और पिन नंबर पूछ लिया था।
रेलवेकर्मी राम भजन ने बताया कि वह डीआरएम आफिस में तैनात हैं। शुक्रवार शाम को उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। उसका रिन्यूवल करने के लिए आप अपना एटीएम कार्ड का नंबर और पिन नंबर बता दें। झांसे में आकर रेलवेकर्मी ने पूरा ब्योरा बता दिया। कुछ देर बाद उनके एकाउंट से रकम निकलनी शुरू हो गई। इसके मैसेज आए तो रामभजन घबराए और बैंक जाकर एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। बाद में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच साइबर सेल से होगी। बता दें कि दो दिन पहले भी कटघर के भैंसिया निवासी परचून व्यापारी के खाते से रकम निकाल ली गई थी।