{"_id":"46-33304","slug":"Moradabad-33304-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकबड़ा में दो कारोबारियों के घर से तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकबड़ा में दो कारोबारियों के घर से तीन लाख लूटे
Moradabad
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। कस्बे में सोमवार रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक बारदाना कारोबारी और उनके पड़ोसी कपड़ा व्यापारी के घर पर साढ़े तीन लाख का माल लूट लिया। बारदाना कारोबारी के नौ साल के बेटे के सिर पर तमंचा तान दिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन कांबिंग का नाटक करके लौट आई। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
कस्बे के मौल्लानों वाले मोहल्ले में रहने वाले मुंशाद हुसैन उर्फ लाली पुत्र गुलशन हुसैन का खाली बोरी की खरीद फरोख्त का कारोबार है। सोमवार रात उनकी पत्नी अकीला दो बच्चों को लेकर मायके गई थी। घर पर मुंशाद और उसका नौ साल का बेटा अमान थे। देर रात तीन बजे तीन बदमाश घर की दीवार कूदकर घुसे और आते ही बदमाशों ने अमान के सिर पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद मुंशाद को बंधक बनाकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। मुंशाद हुसैन ने विरोध किया तो उन्हें तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद बाप बेटे के हाथ पैर बांध दिये और घर से एक लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख के जेवर लूट ले गये।
इसके बाद बदमाश पड़ोसी कपड़ा व्यापारी जुल्फिकार के घर में घुसे। यहां जुल्फिकार और उनकी पत्नी शाहीन को गन प्वाइंट पर लेकर डेढ़ लाख का माल लूट लिया। काफी देर बाद मुंशाद ने मोहल्ले वालों को सूचना दी। तब पुलिस आई और घायल को जिला अस्पताल भेजा। बदमाशों की तलाश में पुलिस खेतों तक गई और कुछ ही देर में लौट आई। मंगलवार दिन में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।