{"_id":"46-32909","slug":"Moradabad-32909-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग में सुहाना रही चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग में सुहाना रही चैंपियन
Moradabad
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लप्टन क्लब में दो दिन तक चली टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सुहाना का जलवा कायम रहा। स्टेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही सुहाना ने यहां सभी चार वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। बेहद फुर्तीले अंदाज में उसने एक के बाद एक इस तरह से अंक बटोरे कि सामने वाले खिलाड़ी को कुछ समझ ही नहीं आता। पुरुष वर्ग और यूथ वर्ग में सांतम गुप्ता ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
डिस्ट्रिक टेबिल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में मुरादाबाद के अलावा बरेली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ी जोनल टूर्नामेंट में शामिल हुए। टूर्नामेंट के निर्णायकों में राजेंद्र शर्मा, अनिल सेन, पीके सक्सेना, सृजित गुप्ता, अर्चित अग्रवाल, सक्षम माथुर, तनुज कालरा रहे। प्रतिभागियों को महेंद्र कुमार सिंह बब्बू, आदित्य नारायण वर्मा, राहुल कपूर, रवि कपूर, रूपक सिंह, सरदार हुसैन, जिला सचिव योगेंद्र गौतम आदि ने सम्मानित किया। प्रमुख रूप से अंशुल पोरवाल, मो. आकिब आदि मौजूद रहे।
इस तरह प्रतियोगिता के परिणाम
महिला वर्ग- सुहाना ने राबिया को 3-0 से हराया
पुरुष वर्ग- सांतम गुप्ता ने अनिल सैनी को 3-1 से हराया
यूथ ब्वायज- सांतम गुप्ता ने अंकुश कपूर को 3-2 से हराया
यूथ गर्ल्स- सुहाना ने सबिया को 3-0 से दी शिकस्त
जूनियर गर्ल्स- सुहाना ने सबिया को 3-0 से हराया
सब जूनियर बालक- नकुल गुप्ता (बरेली) ने आयुष ग्रोवर 3-2 से हराया
सब जूनियर बालिका- सुहाना ने दर्शिता शर्मा को 3-0 से दी शिकस्त
कैडेट ब्वायज- काव्य गुप्ता ने स्पर्श सेठी (मुजफ्फरनगर) को 3-1 से हराया
कैडेट गर्ल्स- प्रिंसी चौधरी (मुजफ्फरनगर) ने दीक्षा किशोर (सहारनपुर) को 3-1 से हराया