{"_id":"46-31826","slug":"Moradabad-31826-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के समर्थन में उतरे शिवसैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के समर्थन में उतरे शिवसैनिक
Moradabad
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। शिवसेना ने महापौर बीना अग्रवाल के साथ निगम बोर्ड बैठक में सपा पार्षदों द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की है। शिवसैनिकों ने कहा कि सपा तुष्टिकरण में अंधी है और महापौर के साथ अभद्रता कराकर शहर को आग में झोंकने की कोशिश कर रही है। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पार्षद शीरी गुल और मेयर से अभद्रता करने वाले सभी सपा पार्षदों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए नहीं तो शिवसैनिक सड़कों पर आंदोलन करेंगे। बैठक में कमल सिंह राव, नन्हें चौधरी, राजीव राठौर, विशाल शर्मा, मुदित उपाध्याय आदि थे।