फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रमुख सचिव की लोहिया ग्राम सफीलपुर में चौपाल

प्रमुख सचिव की लोहिया ग्राम सफीलपुर में चौपाल

Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलारी। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर वीरेश कुमार मंगलवार को लोहिया गांव में एक बड़ी हकीकत से रूबरू हुए। गांव में पहुंचते ही पता चला कि तीन दिन से बिजली गुल है। वजह लोकल फाल्ट है जिसे विभागीय कर्मचारी अधिकारी सुधार नहीं पा रहे। इसी के साथ महज तीन-चार घंटे आपूर्ति से सिंचाई के बड़े संकट का दुखड़ा ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव को सुनाया। ग्रामीणों के साथ चौपाल में बिजली और सौर ऊर्जा की समस्याएं ही सर्वाधिक गूंजी। न सिर्फ सफीलपुर बल्कि आसपास गांव से पहुंचे लोगों ने सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र में शासन से डबल ग्रुप की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की आवाज उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि सफीलपुर उपकेंद्र ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहा है। इस वजह से न सिर्फ कर्म आपूर्ति मिल रही है बल्कि लोकल फाल्ट अधिक हो रहा है। ग्रामीणों का सुझाव था कि डबल ग्रुप जुड़ने से दोगुनी आपूर्ति मिलने लगेगी जिससे ओवरलोड समाप्त होगा और निर्धारित आपूर्ति मिल सकेगी। ग्राम प्रधान ने नेडा की शिकायत करते हुए बताया कि मार्ग प्रकाश की लगी लाइटें बार बार खराब हो रही हैं। जानकारी देने के बावजूद उन्हें सही नहीं करवाया जा रहा। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों से एक एक कर सभी योजनाओं में कराए गए कार्य और लाभार्थियों से बात की। प्रमुख सचिव ने गांव की गलियों में घूमकर कराए गए कार्यों की हकीकत परखी।
विज्ञापन


विधवा पेंशन नहीं मिल रही साहब
बात विधवा पेंशन की शुरू हुई तो चंद्रवती नामक एक महिला भीड़ के बीच से निकलकर प्रमुख सचिव के पास पहुंच गई। उन्होंने बताया कि विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया कि बैंक में पैसा पहुंच गया है। बैंक में महिला नहीं पहुंची थी इसलिए उसे जानकारी नहीं हो पाई। कहा गया बैंक में जाओ पेंशन मिल जाएगी। शमीम जहां ने बताया कि उसे न विधवा पेंशन मिल रही है और बीपीएल कार्ड बना है। बताया गया कि विधवा पेंशन का लक्ष्य बढ़ने पर उन्हें योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि ने रखी बात
विधायक हाजी मुहम्मद इरफान के प्रतिनिधि मुहम्मद फहीम ने सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोहिया समग्र ग्राम में विकास योजना की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी फैसल आफताब, जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुन्ने अली ने अपने विभागाें की उपलब्धि बताई।


प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताई समस्या
बिलारी। भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुहम्मद उस्मान ने क्षेत्रीय जनता और ग्राम पंचायताें की समस्याएं बताईं। ग्राम पंचायताें द्वारा मनरेगा और ग्राम निधि आदि योजनाआें के तहत जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनमें लगने वाली निर्माण सामग्री की मौजूदा दराें के हिसाब से कार्य योजनाआें के इस्टीमेट में संशोधन की मांग की। साथ ही बिलारी के डार्क ब्लाक घोषित होने से निशुल्क बोरिंग योजना समेत अन्य योजनाआें का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए विकल्प तैयार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed