Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पैसे वसूलने की कोशिश में दबंग बन गए युवक

पैसे वसूलने की कोशिश में दबंग बन गए युवक

Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। टिमिट के तीन छात्रों ने बकाया पैसे वसूलने के लिए दीनदयाल नगर के हार्डवेयर व्यापारी के बेटे को बंधक बना लिया। तीन दिन तक उसे आशियाना में अपने कमरे पर रखा और फोन करके घर से रकम मंगाने को कहा। किसी तरह पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आशियाना में दबिश देकर बंधक बने युवक समेत मौके से नौ युवकों को पकड़ा। पूछताछ के बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
टिमिट से बीबीए कर रहे छात्र सचिन अग्रवाल निवासी अमरोहा का दीनदयाल नगर के हार्डवेयर व्यापारी नरेश गुप्ता के बेटे अनुज (23) से पैसों का लेनदेन चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सचिन ने अनुज को 15 हजार रुपये दिए थे। कई दिन से सचिन यह रकम वापस मांग रहा था। 30 मई की शाम सचिन ने अनुज को फोन करके आशियाना एसके स्कूल के पास अपने किराए के कमरे पर बुलाया। यहां एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र निशांत निवासी अमरोहा, एमएससी फाइनल के छात्र सुधांशु निवासी बिजनौर ने अनुज को जबरन बंधक बना लिया। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इधर, अनुज रात भर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन थाने जाकर तहरीर दी। रविवार रात किसी तरह अनुज ने कंट्रोल रूम को फोन करके अपहरण की सूचना दी। तब पुलिस ने फोर्स के साथ आशियाना कालोनी के उस मकान में छापा मारा। यहां अनुज को बरामद किया गया। मौके पर मिले निशांत, सचिन व सुधांशु के साथ छह और लड़कों को भी हिरासत में लिया गया। देर रात एसआई विजेंद्र राणा ने मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौके पर मिला तमंचा और बीयर की बोतलें
पुलिस ने जब आशियाना कालोनी के उस मकान में दबिश दी तो सचिन के कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। मौके से एक तमंचा, कारतूस, 16 मोबाइल फोन, बीयर की बोतलें मिलीं। पकड़े गए युवक खुद को बेकसूर बताने लगे। किसी ने कहा कि वह परीक्षा देने आया था और सचिन से दोस्ती के चक्कर में उसके कमरे पर रुक गया तो किसी ने कहा कि रात ज्यादा हो जाने की वजह से रुका।

--
फोन करके मंगाए थे एक लाख रुपये
आरोपी छात्रों ने अनुज से घर को फोन करके एक लाख रुपये मंगाने को कहा था। अनुज ने बताया कि उसकी केवल 15 हजार रुपये की देनदारी थी। लेकिन छात्र उससे 80 हजार रुपये ज्यादा मांग रहे थे। कई बार घर पर फोन करने को भी कहा। लेकिन अनुज फोन नहीं कर रहा था। इस पर वह अनुज को तमंचे की बट से पीट रहे थे। तीन दिन तक बंधक बनाने के दौरान अनुज को कुछ खाने को नहीं दिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed