{"_id":"46-30198","slug":"Moradabad-30198-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे ने किशोरों को बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे ने किशोरों को बांधकर पीटा
Moradabad
Updated Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। चोरी के शक में पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी के बेटे ने मकबरा के रहने वाले किशोर उम्र के दो सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा। पेड़ से बांधकर उन पर लाठियां बरसाईं। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाद में किशोरों की मां ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी के बेटे ज्वाला सिंह ने शाम पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के करबला सेकेंड में रहने वाले कारीगर इसरार के बेटों भूरा (12) और नन्हें (10) को पकड़ लिया। दोनों बच्चे वहां क्रिकेट खेल रहे थे। भूरा ने बताया कि ज्वाला के साथ तीन-चार लड़के और थे। वह जबरन एक किनारे ले गए और पेड़ से बांध दिया। किसी सत्ते के घर हुई सिलेंडरों की चोरी के बारे में पूछताछ करने लगे। जानकारी से इंकार करने पर उन्होंने लाठी उठाई और पीटने लगे। इससे दोनों किशोरों के हाथ-पैर में काफी चोट आई।
सूचना पर किशोरों की मां केशर जहां पहुंचीं। माफी मांगने पर दोनों किशोरों को उनकी मां के हवाले कर दिया गया। यही नहीं, आरोप है कि पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में मोहल्ले वालों के साथ पीड़िता बच्चों को लेकर थाने गई और तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल कराया। डाक्टरों के अनुसार दोनों को डंडों से पीटा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ज्वाला सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
--
पड़ोस में सत्ते के घर से पंद्रह दिन पहले सिलेंडर चोरी हो गए थे। चार लड़के आज हमारे घर में भी घुस गए थे। इस पर दो को मौके पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया गया। बाद में दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया। माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। पिटाई की बात गलत है। -- बलराम सिंह सैनी, पूर्व विधायक