{"_id":"46-29879","slug":"Moradabad-29879-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंतीपुर में लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंतीपुर में लगी आग, महिला झुलसी
Moradabad
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। स्टोव से डिबिया में तेल भरते समय जयंतीपुर की एक महिला रविवार रात गंभीर रूप से झुलस गई। अचानक मोमबत्ती हाथ से छूटकर डिबिया में गिरी और आग लग गई। अस्पताल में एसडीएम ने आकर उसके बयान लिए।
जयंतीपुर में रहने वाली महिला सीमा परवीन (30) पत्नी आसिफ ने बताया कि उसके पति रात आठ बजे घर लौटे थे। बिजली गई तो उसने मोमबत्ती जलाई। बाद में खाली हो चुकी डिबिया में तेल डालने लगी। इसी दौरान अचानक मोमबत्ती छूट गई और तेल में आग लग गई। लपटों से उसके दुपट्टे ने आग पकड़ी और इससे पहले कि बच पाती, लपटों ने उसे भी चपेट में ले लिया। 50 फीसदी से ज्यादा झुलसी हुई अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। बचाने में पति आसिफ भी झुलस गया था। सीमा ने बताया कि उस वक्त दोनों बेटियां अपनी स्कूल की मैडम के यहां पार्टी में गई थीं।
--