फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोदीपुर धाम में चैत्र अमावस्या महापर्व

लोदीपुर धाम में चैत्र अमावस्या महापर्व

Mon, 31 Mar 2014 05:37 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 31 Mar 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्नोई समाज की ओर से विश्नोई मंदिर लोदीपुर धाम में चैत्र अमावस्या महापर्व (मेला) में रविवार को देश भर से भक्त उमड़ पड़े। परिवार के साथ मंदिर पहुंचे विश्नोई समाज के लोग ज्योति दर्शन एवं गुरु के चरण चिह्न का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। गुरु जंभेश्वर महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित खेजड़ली वृक्ष में धागा लपेटकर लोगों ने घर परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह 7 बजे से मंदिर में हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई थी। भक्तों ने यज्ञवेदी में आहुतियां दी। ज्योति दर्शन और गुरुजी के चरण चिह्न का दर्शन पूजन में भक्त जुटे रहे। मंदिर परिसर सहित लोदीपुर धाम में विश्नोई समाज के लोग आस्था के सैलाब में गोते लगा रहे थे। एक ओर हवन का सुगंधित धुआं वातावरण को दिव्यता प्रदान कर रहा था तो वहीं गुरुजी के हाथों स्थापित खेजड़ली वृक्ष में मन की मुरादें लेकर पहुंचे भक्तों का विश्वास अपने गुरु के प्रति पूरी तरह समर्पित था। पर्यावरण पर हुई चर्चा में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष तौर पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय विश्नोई मौजूद रहे। संतों का प्रवचन, सत्संग, और भजनों की गूंज रही। डा. हरिकिशन सिंह, रामऔतार सिंह, पवेंद्र विश्नोई, रमेश कुमार विश्नोई, राहुल विश्नोई, संजय सिंह विश्नोई, सुखबीर सिंह विश्नोई, विवेक विश्नोई, अजय विश्नोई, रामऔतार विश्नोई, प्रदीप कुमार विश्नोई, जंभ सेवा दल हरथला के सभी पदाधिकारी सहित स्वामी राजेंद्रानंद के शिष्य प्रणवानंद, नरेशानंद महंत लोधीपुर धाम, तरणानंद भूड़ मंदिर कांठ मौजूद थे।
विज्ञापन


मेले में खरीददारी, झूले में बच्चों ने उठाया आनंद
मुरादाबाद। लोदीपुर धाम में लगे मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की। तरह तरह के घरेलू और सजावटी सामानों की दुकानें सजी थी तो चाट पकौड़ी सहित पकवानों की खुशबू से मेले का माहौल मन को मोहित कर रहा था। बच्चों के लिए तो झूलों पर झूलना ही हर खुशी मिलने के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed