{"_id":"46-28661","slug":"Moradabad-28661-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोले की राख से चढ़ेगा मइया का चोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोले की राख से चढ़ेगा मइया का चोला
Moradabad
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चैत्र नवरात्रि में गोला (गरी का गोला) की राख से काली माता को भक्त चोला अर्पित करेंगे। महीनों पहले से भक्तों ने मइया का श्रंगार करने के लिए नवरात्रि की तिथि बुक करवा ली थी। नौ दिन अलग अलग भक्तों की ओर से अर्पित वस्त्र एवं श्रंगार सामग्री काली माता धारण करेगी।
चैत्र नवरात्रि पर काली माता लालबाग में मइया के श्रंगार के लिए भक्त महीनों पहले से नवरात्रि की एक तिथि बुक करा लेते हैं। उस तिथि में उस भक्त की ओर से अर्पित श्रंगार सामग्री ही माता को अर्पित की जाती है। खासकर प्रतिदिन भक्त गोले को जलाकर राख तैयार करते हैं और इसी राख से मइया को चोला चढ़ाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है। नवरात्रि में पहले दिन से ही हवन पूजन के लिए कर्मकांडी ब्राह्मणों को भक्तों ने पहले से आमंत्रित कर रखा है ताकि घर पर विधि विधान के साथ हवन पूजन हो सके। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव की तैयारियों में भक्त उत्साह के साथ जुटे हैं। सोमवार से माता की पूजा आराधना में शहर डूब जाएगा।